फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में शुष्क ठंड का प्रकोप जारी, सियाचीन का पारा पहुंचा माइनस 18

Sun, 04 Dec 2016 07:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
कई जगहों पर बर्फबारी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
रियासत में शुष्क ठंड का प्रकोप जारी है। सियाचीन में न्यूनतम पारा माइनस 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। जबकि लेह में माइनस 7.8, कारगिल में माइनस 5.5, पहलगाम में माइनस 4.3 डिग्री सेल्सियस पारे केे साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार नौ दिसंबर तक बारिश या बर्फबारी होने के आसार नहीं है। 
विज्ञापन

 
कश्मीर और लद्दाख खित्ते के अधिकांश हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है जो सामान्य से दो से तीन डिग्री कम है। जम्मू में भी रविवार को शुष्क ठंड का ज्यादा अहसास किया गया।

शाम को हल्का कोहरा भी रहने से लोगों को परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार दस दिसंबर को कश्मीर और जम्मू संभाग के कुछ इलाकों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें