प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार दोपहर तीन बजे चिनैनी-नाशरी टनल को देश का समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के विरोध में अलगाववादियों ने कश्मीर घाटी में बंद का एलान किया है। जिसके चलते कश्मीर घाटी में व्यापारिक प्रतिष्ठान और दुकानें बंद हैं।
प्रशासन ने भी अलगाववादियों के बंद को देखते हुए कश्मीर घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। श्रीनगर के मैसूमा इलाके में शनिवार को मची अफरा तफरी के बाद सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क हो गई है। वहां पर सभी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
वहीं प्रधानमंत्री के रैली स्थल उधमपुर में थ्री टायर सुरक्षा व्यवस्था स्थापित की गई है ताकि किसी भी आपत स्थिति से निपटा जा सके।