फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में पत्थरबाजों से बातचीत करेगी महबूबा सरकार

Sun, 02 Apr 2017 02:27 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि सरकार पत्थरबाजी में शामिल युवाओं से बातचीत करने की कोशिश करेगी। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के डाक बंगलो में एक समारोह के दौरान मीडिया से बात करते हुए महबूबा ने कहा, अतीत में बंद हुई पत्थरबाजों के साथ बातचीत की प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जाएगा और सरकार प्रदर्शन करने वाले युवाओं के जो मुद्दे हैं, उन्हें हल करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन

 
महबूबा ने कहा कि सरकार पत्थरबाजी में शामिल युवाओं को कामकाज के साथ जोड़ने की कोशिश करेगी और उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर पर भी गौर किया जाएगा।

बकौल महबूबा हमारे युवा शिक्षा और खेल में उत्कृष्ट हैं, लेकिन वे जिस माहौल में फंस गए हैं, उसके चलते वे बर्बाद हो गए हैं। हम उन्हें इस स्थिति से बाहर निकालने की कोशिश करेंगे और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक मार्ग ढूंढेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें