फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी के यात्रियों के लिए बढ़ी यह अतिरिक्त सुविधाएं, हर मौसम ठहरने की भी है व्यवस्था

Thu, 11 Jul 2019 08:16 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
वैष्णो देवी - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से वैष्णो देवी के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधाएं मुहैया करवाने के प्रयास तेज किए गए हैं। इस कड़ी में कटड़ा से अर्द्धकुंवारी तक बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाया गया है। मरम्मत कार्य मुकम्मल होने के बाद 22 कमरों वाले निहारिका कांप्लेक्स को यात्रियों को समर्पित किया गया है। 
विज्ञापन


नवनिर्मित अनपूर्णा भोजनालय भी समर्पित किया गया है। दोनों पर 85 लाख रुपये की लागत आई है। निहारिका कांप्लेक्स को 2020 तक और विकसित किया जाएगा। गुरुवार को बोर्ड के सीईओ सिमरनदीप सिंह ने कटड़ा और अद्धक़ुंवारी में 5.75 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यात्री सेनेट्रिक ढांचा सुविधाओं का उद्घाटन किया। 

सीईओ ने दर्शनी डियोडी, बाणगंगा में 25 लाख रुपये की लागत से लगाए गए मार्बल स्टोन का जायजा लिया। उन्होंने अर्द्धकुंवारी में आधुनिक सुविधाओं से लैस चार मंजिला भूकंपरोधी टायलेट ब्लाक का उद्घाटन किया। इस टायलेट ब्लाक का 8760 स्क्वेयर फीट 2.70 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण किया गया है। इसमें पुरुष और महिलाओं के लिए वेस्टर्न स्टाइल सीट लगाई गई हैं। इसमें वरिष्ठ नागरिकों और विशेष (विकलांग) लोगों का खास ध्यान रखा गया है। 
विज्ञापन


बारिश के दौरान इस टायलेट ब्लाक को तीर्थ यात्रियों के रुकने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। अर्द्धकुंवारी में एमबीबीआर तकनीक पर 400 केएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) शुरू किया गया है। इस पर 1.78 करोड़ रुपये की लागत आई है। यात्रा रूट पर 6.65 करोड़ रुपये से प्रस्तावित 25 टायलेट ब्लाक पर काम किया जाएगा। एसटीपी के तहत इस्तेमाल हुए पानी को दोबारा प्रयोग में ला जा सकेगा। सीईओ ने ताराकोट मार्ग पर सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त सीईओ विवेक वर्मा, डा. अरविंद करवानी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें