फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना ने प्रोटोकॉल तोड़ आठ साल के बच्चे का शव पाक को लौटाया, पेश की मानवता की मिसाल

Thu, 11 Jul 2019 06:46 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना ने पाक सेना को सौंपा बच्चे का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में गुरुवार को बांदीपोरा जिले की किशनगंगा नदी में एक आठ साल के बच्चे का शव बरामद हुआ। यह बच्चा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) निवासी था। गत दिनों से वह लापता था। भारतीय सेना ने मानवता को ध्यान में रखते हुए बच्चे के शव को बरामद कर पाकिस्तानी सेना के जरिए उसके परिवारिजनों को लौटाया है। 

विज्ञापन


भारत-पाक सीमा पर कश्मीर के बांदीपोरा जिले के अचूरा गांव से बहने वाली किशनगंगा नदी में पीओके निवासी आठ वर्षीय आबिद शेख का शव बुधवार को बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने नदी में शव उतरता देख पुलिस और स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची सेना ने शव को नदी से बाहर निकाला। शव का हुलिया देखकर उसकी पहचान पाक निवासी के रूप में की गयी। 

भारतीय सेना ने इस शव की सूचना हॉटलाइन पर पाकिस्तान प्रशासन को दी। जिसके बाद बच्चे की पहचान गिलगिट के मूल निवासी के रूप में हुई। मृत बच्चे के परिवारिजनों ने भारतीय सेना से उसके शव को वापस लौटने की मांग की। जिसके बाद सेना ने निर्धारित प्रोटोकॉल तोड़कर पाकिस्तान सेना से फ्लैग मीटिंग करके गुरुवार को बच्चे के शव को सौंप दिया। मृत बच्चे के परिवार ने भारतीय सेना के प्रति आभार व्यक्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें