फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2022: श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 11 अप्रैल से शुरू होगा पंजीकरण

Wed, 06 Apr 2022 07:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 11 अप्रैल से अग्रिम पंजीकरण शुरू हो जाएगा। इस बार बाबा अमरनाथ की यात्रा तीस जून से शुरू होगी।
विज्ञापन
बाबा अमरनाथ यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालु 11 अप्रैल से अग्रिम पंजीकरण करवा सकेंगे। यह जानकारी श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने दी। इस बार बाबा अमरनाथ की यात्रा तीस जून से शुरू होने जा रही है। यात्रा की अवधि 43 दिन की होगी और रक्षाबंधन तक चलेगी। यात्रा के दौरान कोरोना संबंधी सभी नियमों का पालन किया जाएगा। केंद्र शासित प्रदेश सरकार यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए आरएफआईडी सिस्टम शुरू करने जा रही है।

विज्ञापन


यात्रा पहलगाम और बालटाल मार्गों से शुरू की जाएगी। 10 हजार श्रद्धालुओं को रोजाना रवाना किया जाएगा। इसमें हेलिकॉप्टर से पहुंचने वाले श्रद्धालु अलग होंगे। श्राइन बोर्ड बालटाल से दोमेल तक 2.75 किलोमीटर लंबी यात्रा में यात्रियों को निशुल्क बैटरी कार सेवा मुहैया करवाएगा। बोर्ड सुबह-शाम बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा में होने वाली आरती का लाइव प्रसारण भी पूर्व की तरह करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें