फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस के मौके पर लोगों ने जमकर की खरीदारी

Tue, 21 Oct 2014 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को धनतेरस के शुभ अवसर पर बर्तनों और अन्य क्राकरी, गिफ्ट आइटम की खरीददारी के साथ दीपावली के त्यौहार का शुभारंभ हो गया। धनतेरस के मौके पर मंदिरों के शहर जम्मू के आस पास के सभी इलाकों में स्थित बाजारों और दुकानों में लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। इस मौके पर लोगों ने बर्तनों के अलावा अपने सगी संबंधी और दोस्तों को देने के लिए गिफ्ट आइटमों की अच्छी खासी खरीददारी की।
विज्ञापन


शहर के मोती बाजार, पक्का डंगा, पुरानी मंडी, कनक मंडी, लखदाता बाजार, गांधी नगर, गोल मार्केट, नई बस्ती, सतवारी और अन्य आस पास के बाजारों में अच्छी खासी रौनक रही। धनतेरस के मौके पर बर्तनों की खरीददारी का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था जो देर रात तक चला। बाजार और दुकानों में जुटने वाली भीड़ से बचने के लिए लोगों ने सुबह ही बाजारों की रुख कर अपने सामान की खरीदारी में व्यस्त रहे।

महिलाओं ने अपने घर के लिए बर्तन और अन्य सामान की खरीददारी कर दीपावली त्यौहार का शुभ कार्य किया। मोती बाजार में बर्तनों की खरीददारी करने के लिए आयी बनतालाब की मीनाक्षी शर्मा, पारूल शर्मा  ने बताया कि उन्होंने अपने घर के लिए बर्तन की खरीदारी की है साथ ही अपने रिश्तेदारों को तोहफे देने के लिए भी थोड़ा बहुत सामान खरीदा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हिंदु परंपरा के अनुसार मान्यता है कि धनतेरस के मौके पर खरीदे गये बर्तनों में भगवान के लिए सबसे पहले व्यंजन बनाकर भोग लगाना चाहिए इससे परिवार में सुख समृद्धि की कभी कमी नहीं रहती है।

मोती बाजार के बर्तन व्यापारी अमित सांगड़ा और अनिश ने बताया कि इस बार स्टील के बर्तनों की रेंज ढाई सौ रुपये से लेकर तीन सौ रुपये प्रति किलो के हिसाब से है। उन्होंने बताया कि स्टील के बर्तनों के अलावा लोग इंडक्शन बर्तन और अन्य क्राकरी का सामान भी लेना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें