फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूः पाकिस्तान की धमकी के विरोध में सड़क पर उतरे शिवसेना डोगरा फ्रंट के कार्यकर्ता

Thu, 29 Aug 2019 05:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
शिवसेना डोगरा फ्रंट ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिवसेना डोगरा फ्रंट कठुआ ने बुधवार को पाकिस्तान की परमाणु हमले की धमकी के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे पार्टी के स्टेट प्रधान अशोक गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान के नेता आए दिन भारत पर परमाणु हमले की धमकी देते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की हालत खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी हो गई है। पाकिस्तान को पूरे विश्व ने हर स्तर पर दरकिनार कर दिया गया है। यहां तक कि अधिकांश मुस्लिम देशों ने भी पाकिस्तान का साथ छोड़ दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत को एक शेरदिल प्रधानमंत्री मिला है। जिसके आगे पाकिस्तान की कोई चाल सफल नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि आतंकी के मददगार देश पाकिस्तान को एफटीएएफ ने भी ब्लैक लिस्ट कर दिया है। कहा कि जिस देश में हर तरफ अराजकता का माहौल है और जहां की सरकार देश की मंहगाई को काबू नहीं कर पा रही। वो पाकिस्तान देश भारत जैसे ताकतवर देश को परमाणु हमले की धमकी दे रहा है।

वहीं पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र तांगड़ी ने कहा कि पाकिस्तान को पूर्व के युद्ध से सीख लेनी चाहिए। भारत ने हर बार उन्हें पटाखनी दी है। ऐसे में पाकिस्तान को ऐसी गीदड़भभकियां नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीओके भारत का हिस्सा है और उसे भारत ले कर ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें