फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं हो पाएंगे अमरनाथ गुफा में हिमलिंग के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बर्फानी अब अंतर्धान हो गए हैं। इस खबर से शिवभक्तों में काफी निराशा हुई है। पवित्र अमरनाथ जी की गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले हिम शिवलिंग पूरी तरह से अंतर्धान होने से बाबा के दर्शनों पर आए भक्तों में काफी निराशा नजर आने लगी है।
विज्ञापन


वर्ष- 2015 की अमरनाथ जी यात्रा संपन्न होने में अभी भी 10 दिन शेष हैं । लेकिन पवित्र गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले हिम शिवलिंग पूरी तरह से लुप्त हो गए हैं।

जहां हिमलिंग प्राकृतिक रूप से प्रकट होते हैं वहां अब कुछ नहीं है। इससे बाबा बर्फानी के दर्शनों पर आए भक्त काफी निराश दिखे। हिमेश नामक एक भक्त जो दिल्ली से बाबा बर्फानी के दर्शन कर वापस लौटे थे ने बताया कि वह सच्ची आस्था और निष्ठा के साथ भोले बाबा के दर्शन करने आए थे लेकिन पवित्र गुफा में बाबा बर्फाबी के आकार को पूरी तरह से लुप्त देख वह काफी निराश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुप्त हो जाने के पीछे दो मुख्य कारण

एक और भक्त अविनाश जो कि पंजाब के बटाला से आए थे, का कहना था कि बाबा बर्फानी के दर्शनों पर आने वाले भक्तों को यह देख कर निराशा हाथ लगेगी। उन्होंने कहा कि वह भी काफी निराश हुए लेकिन बाबा के प्रति उनकी भक्ति में कोई कमी नहीं नजर आई।

 बाबा बर्फानी के यात्रा संपन्न होने से पूर्व लुप्त हो जाने के पीछे दो मुख्य कारण हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि पहला कारण है यात्रा के शुरूआती दिनों में भारी संख्या में भक्तों का पहुंचना जिससे गुफा में तापमान बढ़ जाता है और हिम शिवलिंग का आकार पिघलना शुरू होता है।

इसके लिए श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड को कोई ठोस कदम उठाने होंगे, जिससे आने वाले वर्षों में वह भक्त भी हिम शिवलिंग के दर्शन कर पाएं जो आखिरी दिन (रक्षा बंधन) भी दर्शनों पर पहुंचे। दूसरा कारण जो बाबा बर्फानी के लुप्त होने के पीछे है, वह है इस बार सामान्य से अधिक बढ़ता तापमान।

 गौरतलब है कि यात्रा के 49वें दिन 620 यात्रियों ने पवित्र गुफा में माथा टेका जबकि 2 जुलाई से अबतक बाबा बर्फानी के दर्शनों पर पहुंचे श्रद्धालुओं का आंकड़ा 3,49,242 पहुंच गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें