फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: डल झील में शिकारा महोत्सव, अमित शाह के साथ उप-राज्यपाल सिन्हा और जितेंद्र सिंह भी मौजूद

Mon, 25 Oct 2021 07:24 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

श्रीनगर के डल झील इलाके में शिकारा महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे हैं। उनके साथ उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
शिकारा महोत्सव में शामिल हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार शाम को श्रीनगर के डल झील इलाके में आयोजित शिकारा महोत्सव में शामिल हुए। उनके साथ उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद हैं। शाह के दौरे का आज आखिरी दिन है। डल झील इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन


पारंपरिक वेशभूषा और नृत्य ने मोह लिया सबका मन
महोत्सव को सफल और यादगार बनाने के लिए शिकारा(नाव) को सजाया गया है। भारी संख्या में लोग महोत्सव को देखने पहुंचे हैं। रोशनी से जगमगाती शिकारा पर पारंपरिक वेशभूषा और कलाकारों की प्रस्तुति ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया।



पुलवामा जिले में सैनिकों के साथ रात्रि भोज करेंगे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुछ ही देर में जिले के लेथपोरा में सीआरपीएफ कैंप पहुंचेंगे। यहां पर वह सैनिकों के साथ शिविर में रात्रि भोज और विश्राम भी करेंगे। अपने तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन उन्होंने सोमवार को खीर भवानी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। माता की आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा भी की। शाह के पुलवामा दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन भाटादूड़ियां: जंगल में छिपे आतंकियों के संपर्क में था जिया मुस्तफा, ठिकाने की भी थी जानकारी    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें