फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य दिवस: श्रीनगर एयरबेस पर मिग 29 लड़ाकू विमानों ने दिखाया दम,  दोहराए गए बडगाम लैंडिंग के पल

Fri, 28 Oct 2022 02:10 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

सेना और वायु सेना की ओर से वीरवार को श्रीनगर एयरबेस पर शौर्य दिवस मनाया गया। इस दौरान जहां मिग-29 लड़ाकू विमानों ने दम दिखाया वहीं, ऐतिहासिक बडगाम लैंडिग के पलों को दोहराया गया।
विज्ञापन
शौर्य दिवस के मौके पर श्रीनगर में हुए कार्यक्रम - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना और वायु सेना की ओर से वीरवार को श्रीनगर एयरबेस पर शौर्य दिवस मनाया गया। इस दौरान जहां मिग-29 लड़ाकू विमानों ने दम दिखाया वहीं, ऐतिहासिक बडगाम लैंडिग के पलों को दोहराया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में महाराजा हरि सिंह और ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह की बीच की बातचीत, बारामुला में कबायलियों द्वारा सेंट जोसफ अस्पताल की नन्स के साथ बदसलूकी, मकबूल शेरवानी द्वारा कबायलियों को गलत रास्ता दिखाने के दृश्यों को दोहराया गया।

इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, उत्तरी कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, पश्चिमी वायु कमान के एयर अफसर कमांडिंग इन चीफ  एयर मार्शल एस प्रभाकरन, 15 कोर के जनरल अफसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल एडीएस औजला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में हवाओं को चीरते हुए डकोटा डगलस डीसी-3 विंग नंबर वीपी 905 श्रीनगर एयरबेस पर लैंड किया। यह वही डकोटा विमान था, जिसने 27 अक्तूबर 1947 को इसी जगह पर लैंडिंग की थी। यह एक मात्र ऐसा विमान है जिसे 4 मई 2018 के बाद विंटेज केटेगरी में संभाल के रखा गया है।

इसके बाद एएन-32 से वैसे ही जवानों को लैंड कराया गया जैसे उस समय 1 सिख के जवानों ने लैंड करवाया था। गौरतलब रहे कि बडगाम लैंडिंग स्वतंत्र भारत का पहला सैन्य अभियान था। इसमें भारतीय सेना को 27 अक्तूबर 1947 को बडगाम हवाई अड्डे पर वायु सेना द्वारा शामिल किया गया था।

लेफ्टिनेंट कर्नल दीवान रंजीत राय की कमान में फर्स्ट सिख ने युद्ध के पाठ्यक्रम को बदल दिया। पाकिस्तानी सेना को खदेड़ने के लिए राज्य बलों और भारतीय जवानों ने लड़ाई लड़ी। 05 जनवरी 1949 को युद्ध विराम तक जम्मू कश्मीर के अधिकांश हिस्सों पर कब्जा कर लिया। लेफ्टिनेंट कर्नल दीवान रंजीत राय युद्ध के दौरान बारामुला में शहीद हुए थे।

ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह की बेटी सम्मानित इस मेगा इवेंट का हिस्सा बनने के लिए देशभर से आए युद्ध के दिग्गजों के परिजनों को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सम्मानित किया गया। इनमें 1 सिख के परिजनों में जमादार नंद सिंह (विक्टोरिया क्रॉस) महावीर चक्र से सम्मानित की बेटी अमरजीत कौर ढींडसा (74), ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह की बेटी उषा परमार आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें