उधमपुर में बीएसएफ हमले में आतंकियों की मदद करने वाले ड्राइवर शौकत अहमद भट (निवासी पुलवामा) को नेशनल इंवस्टिगेशन टीम (एनआईए) दिल्ली ले गई। जहां उसकी वैज्ञानिक तरीके से ‘ब्रेन मैपिंग’ और ‘लाई डिटेक्टर टेस्ट’ होगा।
शौकत को एनआईए की विशेष अदालत में पेश करने के बाद राष्ट्रीय एजेंसी ने उसे 14 दिनों के रिमांड पर लिया है। पहले उसे शुक्रवार को नई दिल्ली ले जाया जाना था, लेकिन अंतिम समय में इरादा बदल दिया गया। बताया जाता है कि उसे विशेष विमान से नई दिल्ली ले जाया गया है।
उधमपुर में बीएसएफ काफिले पर हमले के षड्यंत्र में शामिल लश्कर के ओवरग्राउंड वर्कर को कश्मीर घाटी के पुलवामा से गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद उसे एनआईए को सौंप दिया गया था।