जम्मू। रखरखाव और मरम्मत कार्यों के चलते आठ और नौ जुलाई को जम्मू व आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जेपीडीसीएल के चीफ इंजीनियर की ओर जानकारी दी गई है। इसके अनुसार आरएस पुरा के कुलियां, बडयाल, कदयाल सिंबल, सिंबल मोड़, मखनपुर, ताली मोड़, एमईएस और टांडा-डुडू, रामगढ़, रंगूर, केसो, बीएसएफ, महाल और आसपास के क्षेत्रों में आठ जुलाई को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी।
इसी प्रकार आर/एसटीएन बीबी-2, कर्थोली, औद्योगिक क्षेत्र बीबी-डुडू लाइन और आसपास के क्षेत्रों में सुबह सात से 8 बजे, आईआईडी सेंटर, जंगलोटे, एमईएस, हटली गांव और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी। खुर, पहाड़ीवाला, जोगवां और आसपास के इलाकों में सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे, कठुआ के औद्योगिक क्षेत्रा के लोगेट, कुमारी, कठेरा, माता बाला सुंदरी, बरवाल, जंडोर और आसपास के क्षेत्रों में आठ और नौ जुलाई को सुबह नौ बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी।