फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और कल शहर के कई इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मुख्य अभियंता (वितरण) जेपीडीसीएल जम्मू के अनुसार 21 और 22 अप्रैल को कई कारणों से विभिन्न इलाकों में बिजली की घंटों की कटौती की जाएगी। इसमें जम्मू शहर के कई इलाके शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रीतनगर, ग्रेटर जम्मू, अनुथम होटल, गंग्याल का हिस्सा और आसपास के इलाकों में वीरवार को सुबह आठ से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसी तरह डिंगा अंब, कटली, रामकोट, नगरोटा, गुजरू, जेबोवाल, अरनिया का हिस्सा, तरेवा और साथ लगते इलाकों में वीरवार को सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। लोहाई मल्हाप, मछेड़ी और साथ लगते इलाकों में 21 अप्रैल को सुबह नौ से नौ बजे, पटोली, शिव नगर, सुभाष नगर, सरकारी क्वार्टर सरवाल, शांति नगर, पलोड़ा और साथ लगते इलाकों में 22 अप्रैल को सुबह आठ से 11 बजे तक बिजली कटौती होगी।
ललियाना, सलैड, सरोरे और आसपास के इलाकों में 22 अप्रैल को सुबह आठ से 12 बजे तक, नानक नगर, गांधी नगर, ग्रीन बेल्ट और साथ लगते इलाकों में वीरवार को सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक, नया सचिवालय और साथ लगते इलाकों में वीरवार सुबह नौ बजे से 11 बजे और इसी क्षेत्र में 22 अप्रैल को सुबह आठ से 10 बजे तक बिजली कटौती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें