जम्मू। जरूरी रखरखाव कार्य के चलते रविवार से कई इलाकों में आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके तहत हक्कल और आसपास इलाकों में 18 को सुबह छह से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसी तरह भलवाल, कंगरमोड़, भलवाल, नरदनी, पूजा, लक्ष्मीपुरम, स्वर्ण विहार, भारत नगर, गंगा नगर, बनतालाब, रेडियो स्टेशन, बीएसएनएल, सीआरपीएफ, आयुषम अस्पताल और आसपास इलाकों में 18 को सुबह आठ से 11 बजे तक बंद रहेगी।
महेंद्र नगर, भगवती नगर, शक्ति नगर, कनाल रोड, किशना नगर, ग्रेटर कैलाश, बीरपुर कांप्लेक्स में 17 को सुबह आठ से 12, पटेल नगर, शिवा नगर, गोविंदसागर, जंगलोट, चक लुद्दन, शक्ति नगर, सरस्वती विहार, राम नगर, जीएमसी कठुआ में 17 को सुबह सात से 12, बस स्टैंड, शालामार, बीसी रोड, हरि मार्केट में पांच से आठ बजे तक बिजली बंद रहेगी। रामनगर, चौकी, कुलवंता में दस से दो तक बंद रहेगी। इसी तरह कटली, केहली मंडी, चक मंगा रकवाल और आसपास इलाकों में 17 और 18 को सुबह आठ से 12 बजे तक बंद रहेगी।