कश्मीरी प्रवासियों के संगठन ऑल पार्टीज माइग्रेंट्स कोऑर्डिनेशन कमेटी (एपीएमसीसी) की ओर से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के शारदा पीठ मंदिर में एक मुस्लिम व्यक्ति ने फूल चढ़ाए। शारदा पीठ नियंत्रण रेखा के पास शारदा गांव में स्थित मंदिर है।
यह पूरे दक्षिण एशिया में 18 अति पूजनीय मंदिरों में से एक है। चित्रों को साझा करते हुए एपीएमसीसी ने कहा कि पीओके के स्थानीय निवासी रईस अहमद द्वारा शारदा माता को पुष्प अर्पित किए गए। इस पावन कार्य को विनोद पंडित के जरिए कराया गया।
एपीएमसीसी के प्रवक्ता ने दावा किया कि 1947 के बाद यह पहली मौका है जब फूलों को सबसे प्रतिष्ठित मंदिर में चढ़ाया गया। एपीएमसीसी को घाटी में गंगबल और कौसर नाग के लिए वार्षिक तीर्थयात्रा शुरू करने के अलावा विभिन्न बंद मंदिरों को खोलने का श्रेय दिया जाता है। पिछले साल पाकिस्तान सरकार ने एक गलियारे की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। जिसके जरिए भारत के हिंदू तीर्थयात्रियों को शारदा पीठ की यात्रा करने की अनुमति मिल सकेगी।
यह भी पढ़ेंः Srinagar Encounter: जांबाजों ने तीन आतंकियों का कुछ ऐसे किया खात्मा, 40 घंटे में 10 दहशतगर्द ढेर