निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते जोनल शिक्षा अधिकारी। सं?
- फोटो : REASI
रियासी। शिक्षा जोन चंकाह में वीरवार को एक निबंध लिखो प्रतियोगिता का आयोजन प्रिंसीपल डाइट के दिशा निर्देश पर करवाया गया। प्रतियोगिता में जोन के 29 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने संबंधित विषय पर अपने विचारों को प्रकट किया। उत्कृष्ट विचार रखने पर हायर सेकेंडरी स्कूल सलाल की छात्रा शारदा देवी को पहला पुरस्कार दिया गया।
हाई स्कूल सलाल की छात्रा सेविका नाग को दूसरा तथा हायर सेकेंडरी सलाल की छात्रा विशाली रैना को तीसरा पुरस्कार दिया गया। इस दौरान जोनल एजूकेशन आफिसर मदन लाल डोगरा ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए सभी को ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं व खेलकूद में हिस्सा लेने को प्रेरित किया। इस मौके पर शिक्षक शंकार सिंह, अंग्रेज सिंह, रजनी देवी, अब्दुल रहमान, विचित्र सिंह भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों को खाने पीने का सामान भी वितरित किया गया।
नोट खबर फोटो नंबर दो सहित।