फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दरबार मूव के बीच जम्मू में ही रहेंगे कई अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- कई विभागों के अधिकारी-जम्मू में तैनात, व्यवस्था अस्थायी रहेगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सरकार ने दरबार मूव के तहत एक अहम आदेश जारी करते हुए कई विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को गर्मियों के दौरान भी जम्मू में ही तैनात रखने का फैसला किया है।

जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (जीएडी) की ओर से सिविल सचिवालय के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को जम्मू में ही ड्यूटी जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में साफ किया गया है कि यह व्यवस्था 15 अप्रैल के पहले जारी आदेश के क्रम में की गई है और यह केवल दरबार मूव की अवधि के लिए लागू रहेगी। संबंधित अधिकारी सिविल सचिवालय जम्मू में ही तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूची में कृषि, आपदा प्रबंधन, वित्त, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, पर्यटन, सूचना प्रौद्योगिकी, राजस्व, परिवहन समेत कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा सिविल सचिवालय की डिस्पेंसरी, सेंट्रल रजिस्ट्री यूनिट और स्वागत कक्ष (स्वागत) से जुड़े कर्मचारियों को भी जम्मू में ही ड्यूटी पर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था अस्थायी होगी और श्रीनगर से जम्मू दरबार मूव पूरा होने तक लागू रहेगी। साथ ही जिन कमरों का उपयोग नहीं होगा, उन्हें सील करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें