फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर के सफलता पर 7 से 10 मई तक मनाएं सैनिक विजय : इंद्रेश कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
- उद्योगों से 10 हजार रोजगार पैदा करने का लक्ष्य, एमएसएमई मुद्दों पर उठीं मांगें
विज्ञापन

- कहा- सेना के शौर्य से सिर्फ चार दिन और 25 मिनट में सफल हुआ ऑपरेशन सिंदूर



अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर लोगों से सात से दस मई तक सैनिक विजय मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद सिर्फ चार दिन और 25 मिनट में यह ऑपरेशन सफल हुआ।
विज्ञापन




यह बातें उन्होंने बुधवार को जम्मू क्लब में लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही। इंद्रेश कुमार ने उद्योग जगत से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और जम्मू-कश्मीर के लिए मजबूत आर्थिक योजना तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि उद्योगपति रोजगार पैदा कर देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उद्योगों के जरिए बड़े स्तर पर रोजगार पैदा किए जा सकते हैं। उद्यमियों से अपील की कि वे नौकरी लेने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि प्रदेश में आर्थिक विकास और रोजगार के लिए उद्योग क्षेत्र बेहद अहम है। सरकार उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है और उन्हें हल करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद धूमल ने कहा कि छोटे उद्योग बड़ी संख्या में रोजगार देते हैं और अर्थव्यवस्था को मजबूती देते हैं। औद्योगिक इकाइयों के कामगारों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता लघु उद्योग भारती जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने की। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना, विधायक विक्रम रंधावा, विधायक युद्धवीर सेठी, आगम जैन, ईशांत गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें