फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘उमर राज’ के कई बोर्ड चेयरमैन की नई सरकार में छुट्टी

Wed, 11 Mar 2015 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नई सरकार ने आने के साथ ही उमर राज के कई बोर्डों के चेयरमैनों को हटाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। इनमें नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के कई चेयरमैन शामिल हैं।
विज्ञापन


सामान्य प्रशासनिक विभाग (जीएडी) के सचिव एमए बुखारी द्वारा जारी आदेश में अन्य पिछड़े वर्ग की भलाई और विकास के लिए गठित जेएंडके स्टेट एडवाइजरी बोर्ड के वाइस चेयरमैन कुलदीप राज का कार्यकाल तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।

महिला आयोग की चेरपर्सन शमीमा फिरदौस का कार्यकाल 15 मार्च 2015 को समाप्त हो रहा है। इस संबंध में भी विभाग ने नोटिस जारी कर दिया है।

इसी तरह गुज्जर और बकरवाल विकास एडवाइजरी बोर्ड के वाइस चेयरमैन बशीर नाज, किसान विकास बोर्ड के राधे श्याम शर्मा, अनुसूचित जाति विकास बोर्ड की चेयरपर्सन स्वर्ण लता और पहाड़ी बोली विकास बोर्ड के चेयरमैन कफील उर रहमान का भी कार्यकाल समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नई सरकार अब इन सभी पदों पर अपने लोगों की नियुक्ति करेगी। इन पदों के दावेदारों ने अपने आकाओं के पास दौड़ लगानी शुरू कर दी है, ताकि बोर्ड चेयरपर्सन का पद हासिल किया जा सके।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें