फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल नगाड़ों संग चौहत्तर ने भरे पर्चे

Sat, 27 Sep 2014 11:57 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। आखिरी दिन पांच विधानसभा क्षेत्रों से विभिन्न राजनैतिक पार्टियों और आजाद उम्मीदवारों सहित कुल 74 उम्मीदवारों ने शनिवार को अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिले में कुल उम्मीदवारों की संख्या 135 हो गई है।
विज्ञापन


नीलोखेड़ी से 16 ने भरा नामांकन  
नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र से अंतिम दिन 16 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। आजाद उम्मीदवार सहित कुल 23 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। हजकां उम्मीदवार नफे सिंह ने दो नामांकन पत्र दाखिल किये, जिसमें उन्होंने अपने शपथ पत्र में चल संपत्ति 20 लाख 79 हजार 355 रुपये व अचल संपत्ति 18 लाख रुपये दर्शाई है और ऋण 4 लाख 58 हजार रुपये दर्शाया है। इनेलो के उम्मीदवार मामू राम ने शपथ पत्र में 18 लाख 61 हजार 540 रुपये चल संपत्ति व 1 करोड़ 94 लाख 3 हजार 125 रुपये  अचल संपत्ति दर्शाई है और 28 लाख रुपये का ऋण दर्शाया है। कांग्रेस के उम्मीदवार ज्ञानचंद सहोत्रा ने अपना नामांकन पत्र भरा उन्होंने अपने शपथ पत्र में अपनी चल संपत्ति 13 लाख 78 हजार 579 रुपये दर्शाई है, जबकि अचल संपत्ति 15 लाख रुपये की दर्शाई है। हलोपा के उम्मीदवार जगबीर सिंह ने अपनी चल संपत्ति 10 लाख 57 हजार 500 रुपये दर्शाई है।

घरौंडा से इन्होंने आजमाया भविष्य
घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को 10 नामांकन भरे गए। कुल मिलाकर उम्मीदवारों की संख्या कुल 22 हो गई है। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार विरेन्द्र राठौर ने दो नामांकन पत्र दिये। उन्होंने शपथ पत्र में चल संपत्ति 51,32,345 रुपये और अचल संपत्ति 28 लाख रुपये, जबकि ऋण 7 लाख रुपये दर्शाया है। बसपा के उम्मीदवार सोहनलाल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया इसमें उन्होंने अपनी चल संपत्ति 1 करोड़ 48 लाख 80 हजार रुपये और अचल संपत्ति 5 करोड़ 50 लाख रुपये दर्शाई है। हरियाणा क्रांति दल के उम्मीदवार कर्ण सिंह ने अपनी चल संपत्ति में 8 लाख रुपये  दर्शाई है। आजाद उम्मीदवार सुभाष खुराना ने अपनी चल संपत्ति में 1 करोड़ 24 लाख 9 हजार 630 रुपये दर्शाई है व अचल संपत्ति 8 लाख रुपये दर्शाई है। राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी के चंद्रप्रकाश ने अपनी चल संपत्ति 49 लाख जबकि अचल संपत्ति 14 लाख रुपये दर्शाई है।
विज्ञापन

    
करनाल से इन्होंने भरा नामांकन
करनाल विधानसभा क्षेत्र से कुल 22 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। कांग्रेस पार्टी के सुरेंद्र नरवाल ने अपने नामांकन पत्र में अपनी चल संपत्ति 3 करोड़ 3 लाख 78 हजार रुपये और अचल संपत्ति 16 करोड़ 90 लाख रुपये दर्शाई है। हजकां के उम्मीदवार तेजपाल गर्ग ने अपनी चल संपत्ति 1 करोड़ 43 लाख 67 हजार रुपये दर्शाई है। बसपा के उम्मीदवार रणबीर सिंह ने चल संपत्ति 8 लाख 98 हजार व अचल संपत्ति 75 लाख रुपये दर्शाई है। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार नवजोत सिंह ने अपनी चल संपत्ति 10 लाख 73 हजार दर्शाई है। राष्ष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी के उम्मीदवार तरसेम सिंह ने अपनी चल संपत्ति 75 हजार रुपये और अचल संपत्ति 30 लाख रुपये दर्शाई है। हरियाणा लोकहित पार्टी की सरिता सिंह ने चल संपत्ति 21 लाख 30 हजार रुपये दर्शाई है।

असंध से बीस उम्मीदवारों ने भरे पर्चे  
असंध विधानसभा क्षेत्र से बीस उम्मीदवारों ने रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बीर सिंह को अपना नामांकन दिया। नामांकन भरने वालों में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी सुमिता सिंह और उनके पति जगदीश सिंह ने कवरिंग उम्मीदवार तौर पर नामांकन पत्र भरा, सीपीआई के प्रत्याशी सतपाल, हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रत्याशी कृष्ण कुमार, हरियाणा जन चेतना पार्टी के प्रत्याशी सुभाष शर्मा और जसबीर शर्मा ने उनके कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर नामांकन फार्म भरा। यशपाल राणा, विजेंद्र मान,  कमल मान, रामफल, महिपाल, तीर्थ सिंह, विजय, कली राम, तेजा सिंह, राजबीर, रामफल ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन फार्म भरा।

इंद्री से तेरह ने भरा नामांकन
इंद्री विधानसभा क्षेत्र से तेरह उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।  कुल 24 उम्मीदवारों ने इंद्री विधानसभा क्षेत्र में नामांकन पत्र भरे हैं। इंद्री के आरओ एवं एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि इंद्री विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेेस पार्टी के उम्मीदवार भीम सेन मेहता, इनेलो पार्टी  की उम्मीदवार उषा कश्यप, बसपा के उम्मीदवार सुशील गौतम, सीपीआई पार्टी रणजीत सिंह, हरियाणा क्रांति दल के उम्मीदवार अमरफल, हरियाणा लोकहित पार्टी के संजीव कांबोज ने नामांकन पत्र भरा। आजाद उम्मीदवारों में अमीचंद, राजीव कुमार, राजेंद्र कुमार, राकेश कुमार बाघ सिंह, संजय कुमार, सतपाल के नाम शामिल हैं।


कांग्रेस प्रत्याशी लेट, हुड्डा को करना पड़ा इंतजार
करनाल। नामांकन का आखिरी दिन कांग्रेेस प्रत्याशियों के नाम रहा। करनाल जिले से पांच विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशियों ने नामांकन भरा, लेकिन अधिकतर कांग्रेस प्रत्याशी लेट हो गए और हुड्डा को इंतजार करना पड़ा। आलम यह रहा कि निवर्तमान सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा नामांकन के अंतिम दिन असंध और करनाल अपने प्रत्याशियों का पर्चा दाखिल करने के लिए पहुंचे। असंध में पूर्व विधायक सुमिता सिंह का नामांकन भरवाने के बाद हुड्डा ने 12 : 30 बजे करनाल जिला सचिवालय में प्रवेश किया। करीब पांच मिनट के इंतजार के बाद करनाल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सुरेंद्र नरवाल भागते हुए सचिवालय पहुंचे।

नौ साल के विकास की नींव को किया जाएगा मजबूत
निवर्तमान सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उन्होंने नौ साल में जो विकास की नींव रखी है, अगर जनता उन्हें मौका देती है तो इस विकास की नींव को मजबूत किया जाएगा। ओमप्रकाश चौटाला के जेल में सीएम की शपथ लेने के सवाल पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि क्या उनका मंत्रिमंडल भी जेल में ही तैयार होगा और क्या जनता को भी उनसे मिलने जेल में जाना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें