फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली इमारतों को 64 करोड़ का नुकसान

Sat, 27 Sep 2014 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ से जम्मू संभाग में 191 स्कूल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 1307 इमारतों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। विभाग ने 64.11 करोड़ के नुकसान का आकलन किया है। शनिवार को स्कूल शिक्षा सचिव निर्मल शर्मा की अध्यक्षता में र्हुई विभागीय अधिकारियों की बैठक में नुकसान की रिपोर्ट पेश की गई।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय जम्मू के कांफ्रेंस हाल में शिक्षा सचिव निर्मल शर्मा की अध्यक्षता में हुई संभाग के मुख्य शिक्षा अधिकारियों की बैठक में निदेशक एचआर पखरू ने बताया कि मुख्य शिक्षा अधिकारियों की ओर से जिला आधार पर दी गई सूचनाओं के अनुसार बाढ़ से 64.11 करोड़ का नुकसान स्कूली इमारतों को पहुंचा है।

191 इमारतें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं, जबकि 1307 इमारतों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। शिक्षा सचिव ने इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लोक निर्माण विभाग से स्कूली इमारतों की सुरक्षा से संबंधी प्रमाण पत्र लें और तभी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कक्षाओं में कक्षाओं को लगाया जाए।
विज्ञापन


सचिव को इस अवसर पर जानकारी दी गई कि सभी बाढ़ प्रभावित स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो चुकी है। सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो स्कूल फिलहाल टेंटों में चल रहे है, उन्हें किराये की इमारतों में शिफ्ट करने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने स्कूलों की साफ सफाई का काम तेजी से चलाने के भी निर्देश जारी किए।

मानव संसाधन मंत्रालय से मांगेंगे मदद
सचिव ने मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे स्कूलों के किचन शेड, बर्तनों, और मिड डे मील के राशन को पहुंचे नुकसान की भी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें। उन्होंने कहा कि पूरा ब्योरा मिलने के बाद वित्तीय सहायता के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय से मामला उठाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें