अलगाववादी नेता कल जा सकते दिल्ली
- फोटो : फाइल फोटो
एनआईए मुख्यालय दिल्ली का घेराव करने और गिरफ्तारियां देने कश्मीर के अलगाववादी शनिवार को दिल्ली रवाना हो सकते हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक ने भी उन्हें हरी झंडी दिखा दी है। डीजीपी ने कहा, उन्हें दिल्ली जाने देंगे।
हुर्रियत (ग) अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी, हुर्रियत (म) अध्यक्ष मीरवाइज मौलवी उमर फारूक और जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के चेयरमैन मोहम्मद यासीन मलिक की अगवाई वाली ज्वाइंट रेजिस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि शनिवार को वे तीनों दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
अलगाववादियों की ओर से आए इस बयान पर डीजीपी डा. एसपी वैद ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाने दिया जाएगा। यह पूछे जाने पर कि मीरवाइज और गिलानी अपने घरों में नजरबंद हैं, वैद ने कहा कि उन्हें रिलीज किया जाएगा।