फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA मुख्यालय का घेराव और गिरफ्तारियां देने कल दिल्ली रवाना हो सकते हैं अलगाववादी नेता

Fri, 08 Sep 2017 10:43 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
अलगाववादी नेता कल जा सकते दिल्ली - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
एनआईए मुख्यालय दिल्ली का घेराव करने और गिरफ्तारियां देने कश्मीर के अलगाववादी शनिवार को दिल्ली रवाना हो सकते हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक ने भी उन्हें हरी झंडी दिखा दी है। डीजीपी ने कहा, उन्हें दिल्ली जाने देंगे। 
विज्ञापन


हुर्रियत (ग) अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी, हुर्रियत (म) अध्यक्ष मीरवाइज मौलवी उमर फारूक और जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के चेयरमैन मोहम्मद यासीन मलिक की अगवाई वाली ज्वाइंट रेजिस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि शनिवार को वे तीनों दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

अलगाववादियों की ओर से आए इस बयान पर डीजीपी डा. एसपी वैद ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाने दिया जाएगा। यह पूछे जाने पर कि मीरवाइज और गिलानी अपने घरों में नजरबंद हैं, वैद ने कहा कि उन्हें रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

        
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें