बाड़ी ब्राह्मणा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा और समर्पण के तहत सफाई अभियान चलाया गया।
बड़ी ब्राह्मणा। क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा और समर्पण अभियान के तहत सफाई अभियान चला। इस मौके पर भाजपा के मंडल प्रधान अत्रेश दत्ता और महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष मोनिका ने विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने इलाके में मंदिरों में सफाई अभियान चलाया। संवाद
सेवा ही समर्पण के तहत बाल आश्रम में फल व बिस्कुट बांटे
आरएस पुरा। सेवा ही समर्पण के तहत भाजपा द्वारा बाल आश्रम में बच्चों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वा जन्मदिन मनाया। इस दौरान बाल आश्रम में रहने वाले बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना करने के साथ उन्हें फल व बिस्कुट वितरित किए गए। पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता तथा पार्टी के उपाध्यक्ष चौधरी शामलाल सहित जिलाध्यक्ष अध्यक्ष हरभजन सिंह पम्मी, मंडल चकरोई प्रधान गार सिंह, आरएस पुरा मंडल प्रधान राजेश गुप्ता सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद थे। संवाद