सरपंच बलबीर कौर अपने ट्रेक्टर से झाडियो को साफ करबाती हुई.
अरनिया। अपने खर्चे व हाथों से लोगों के लिए कार्य करने वाली सरपंच बलबीर कौर का प्रयास लगातार जारी है। रविवार को भी लोगों की दिक्कतों को दूर करने में वह अहम भूमिका निभाती नजर आईं।
सरपंच बलबीर कौर ने गांव की ओर जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर उगी झाड़ियों को साफ कराया। त्रेवा मोड़ से गांव तक जाने वाले सड़क मार्ग पर उगी झाड़ियां हादसों को न्योता दे रही थीं। स्थानीय लोगों ने सरपंच से बात की। सरपंच का कहना है कि झाड़ियां हाउसों को न्योता दे रही थीं। मैंने सड़क एवं भवन निर्माण विभाग को बताया। मगर काफी दिन बीत जाने के बाद भी जब विभाग की ओर से सुनवाई नहीं हुई तो हादसों को रोकने के लिए मैंने ट्रैक्टर में कटर डाल कर साफ कराया। सरपंच द्वारा किए गए इस कार्य की स्थानीय लोगों सहित शोशल मीडिया पर भी तारीफ हो रही है।