फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूनिसिपल कमेटी ने नाले की सफाई शुरू कराई

विज्ञापन
एमसी जयौडियां ने नाले की सफाई शुरू कराई।
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। वार्ड नंबर-छह में खाद्य विभाग कार्यालय को जाने वाली सड़क से गुजर वालों को बड़ी राहत मिली है। इस मार्ग पर हुए जलभराव पर अमर उजाला में प्रकाशित खबर का म्यूनिसिपल कमेटी ने संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने लोगों अमर उजाला, पार्षद किरण बाला तथा कमेटी का आभार जताया।
विज्ञापन

बता दें की पब्लिक ज्वाइंट एक्शन कमेटी छंब-ज्यौड़ियां के प्रधान अमृत भूषण बाबा भारती द्वारा खाद्य विभाग कार्यालय को जाने वाली म्यूनिसिपल कमेटी की वार्ड-6 की सड़क के तालाब में बदलने का मामला प्रकाश में लाया गया था। इसे अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। शनिवार को उसका असर देखने को मिला। पार्षद किरण बाला, अध्यक्ष मदन लाल और ईओ मौके पर पहुंचे और जेसीबी लगा कर बंद नाले की सफाई कराई। वहीं पब्लिक ज्वाइंट एक्शन के प्रधान अमृत भूषण बाबा भारती ने बताया कि किरण बाला ने मौके पर पहुंच कर खुद नाली को साफ कराया। यह सराहनीय कदम है। पार्षद किरण बाला ने बताया कि वार्ड की सभी वार्डों में से बड़ा वार्ड है। हम हर समय लोगों की समस्याओं के समाधान हेतु तत्पर रहते हैं। समाचार पत्र में सड़क की हालत प्रकाशित होते ही हमने इसका संज्ञान लिया और नाली को साफ कर समस्या का समाधान कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें