फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना बाला साहेब ठाकरे में शामिल हुए दर्जनों युवा

विज्ञापन
गांव मेहलूवाल में शिवसेना बाला साहिब ठाकरे में शामिल हुए युवा पार्टी नेताओं के साथ - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव मेहलोंवाल में रविवार को शिवसेना बाला साहब ठाकरे के ब्लाक प्रधान बलवीर सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के दर्जनों युवा शिवसेना में शामिल हुए। महासचिव मनीक्षा छिब्बर ने कहा कि पार्टी की नीतियों को देखते हुए लोग ही नहीं युवा शामिल हो रहे हैं। उन्होंने युवाओं को पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और जनहित में सेवाएं देने की अपील की। उन्हाेंने लोगों से अपील की कि 6 अक्तूबर को मां वैष्णो देवी के भवन में माता रानी के दर्शन को लेकर निकाली जाने वाली छड़ी यात्रा में शामिल हों और मां का आशीष प्राप्त करें। पार्टी में शामिल होने वालों में गुरमीत कुमार, अजय कुमार, यश पाल, शमी कपूर, सोनी कुमार, राम पाल, विशंभर लाल, जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार, सुनील कुमार आदि शामिल हैं। इस मौके पर विकास बख्शी, संजीव कोहली, गीता लखोत्रा, तरसेम लाल, लखविन्द्र पाल, जोगिन्द्र लाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें