फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस को झटका, गुलाम नबी आजाद के भतीजे भाजपा में शामिल, बोले- शीर्ष नेतृत्व ने किया चाचा का अपमान

Sun, 27 Feb 2022 05:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के भतीजे मुबशर आजाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद का अपमान किया। इससे वह आहत हैं।
विज्ञापन
mubashar azad - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद का भतीजा मुबश्शिर आजाद रविवार को समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हो गया। गुलाम नबी आजाद कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेताओं में शुमार हैं ऐसे में उनके भतीजे के समर्थकों सहित भाजपा में शामिल होने से प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। भाजपा मुख्यालय त्रिकुटा नगर में प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना व वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मुबश्शिर आजाद पार्टी में शामिल हुए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने दशकों तक कांग्रेस की निस्वार्थ सेवा की है, लेकिन वर्तमान नेतृत्व ने उनका अपमान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें पूरा सम्मान दिया है। इससे उनका झुकाव भाजपा की तरफ हुआ और रविवार को समर्थकों सहित पार्टी में शामिल हुए हैं। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश एवं समाज के हित में काम कर रहे हैं और लगातार उन पर लोगों का विश्वास बढ़ रहा है।

कहा, पार्टी (कांग्रेस) अंदरूनी कलह में उलझी हुई है, जबकि मोदी के नेतृत्व में जमीन पर लोगों के कल्याण का काम हो रहा है। कांग्रेस ने पार्टी के करिश्माई नेताओं में शुमार पूर्व मुख्यमंत्री (गुलाम नबी) आजाद के साथ जिस तरह का व्यवहार किया, उससे आम जनता की भावनाओं को ठेस पहुंची है। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि इससे न केवल डोडा जिले में भाजपा मजबूत होगी बल्कि पूरे प्रदेश में पार्टी के प्रति समाज के हर वर्ग के लोगों का विश्वास बढ़ेगा। पीडीपी, कांग्रेस और नेकां ने सत्ता में रहते हुए लोगों के हित में कोई काम नहीं किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में भाजपा ने प्रदेश में विकास व जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने के ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, भाजपा विपक्षी दलों के राजनीतिक नेताओं, हिंदू, मुस्लिम, गुर्जर, बकरवाल और पहाड़ी सभी समुदायों के सामाजिक कार्यकर्ताओं को अपने साथ लाकर तेजी से आगे बढ़ रही है।

उन्होंने भाजपा के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, उपाध्यक्ष शक्ति परिहार और पूर्व विधायक दिलीप परिहार के चिनाब घाटी में भाजपा को मजबूत करने के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर भाजपा एसटी मोर्चा के अध्यक्ष हारून चौधरी, कार्यालय सचिव तिलक राज गुप्ता, मीडिया सचिव डॉ. प्रदीप महोत्रा और संजय बख्शी आदि मौजूद रहे। 

आजाद से भाजपा में शामिल होने पर चर्चा नहीं
गुलाम नबी आजाद के सबसे छोटे भाई लियाकत अली के बेटे मुबश्शिर ने हालांकि यह भी कहा कि उन्होंने भाजपा में शामिल होने की योजना को लेकर अपने चाचा के साथ कोई चर्चा नहीं की। अप्रैल 2009 में आजाद के भाई गुलाम अली भी भाजपा में शामिल हुए थे। गुलाम नबी आजाद कांग्रेस के उन असंतुष्ट (जी-23) नेताओं के समूह में शामिल थे, जिसने अगस्त 2020 में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संगठनात्मक सुधारों की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें