अरनिया सेक्टर के सीमावर्ती ग्रामीण वीएसएफ द्वारा किया जा रहा सर्च अभियाण देखते हुए
- फोटो : RSPURA
सांबा। अरनिया में पाकिस्तानी ड्रोन के भारतीय सीमा में घुसने पर सांबा जिले की भारत-पाक सीमा पर भी सुरक्षा बल सतर्क हो गए हैं। सुरक्षा बलों की ओर से सीमावर्ती क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया गया है।
रक्षा सूत्रों के अनुसार की अरनिया क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की घुसपैठ करा कर हथियार व नशे की खेप भेजे जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसको लेकर सुरक्षा बल भी सतर्क हो गए हैं। जिले की भारत-पाक सीमा के निकट पहले भी पाकिस्तान की ओर से ड्रोन से घुसपैठ कराए जाने के दर्जनों प्रयास किए गए हैं। कई प्रयास सफल भी हुए हैं। इसी को देखते हुए सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ और एसओजी के जवान सीमा के निकट लगते क्षेत्र बोबिया से राजपुरा के बबर नाला तक तलाशी अभियान चला रहे हैं।
डीएसपी पुलिस एसओजी जीआर भारद्वाज के अनुसार सीमा पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। समय-समय पर भारत-पाक सीमा पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। ताकि दुश्मन की चाल को नाकाम बनाया जा सके।