फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर पैनल की किमत अधिक होने पर जांच की मांग

विज्ञापन
फ्लोरा पंचायत के सरपंच सुरजीत चौधरी स्थापित किए जाने वाले सोलर पैनल की अधिक किमत होने पर दिखाते ह - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। ब्लॉक सुचेतगढ़ की फ्लोरा पंचायत के सरपंच सुरजीत चौधरी ने पंचायत भवनों में लगाए जाने वाले सोलर पैनल के दाम अधिक होने पर शासन से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि इलेक्ट्रॉनिक वस्तु बाजार में कम पैसों पर मिल रही है। संबंधित कंपनी अधिक कीमत ले रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स की कीमत बाजार में हजारों में है। उसका टेंडर कंपनी द्वारा लाखों रुपये में किया जा रहा है। कंपनी की तरफ से लगभग चार लाख रुपये से अधिक सोलर पैनल पंचायत भवन में लगाया जा रहा है। उन्होंने शासन से मांग करते हुए कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच करा कर पता लगाया जाए ताकि इसमें होने वाले घोटाले को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पंचायत भवनों की संख्या हजारों में है। ऐसे इस मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच होनी चाहिए।
सरपंच ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक तथा ब्लॉक सुचेतगढ़ खंड विकास अधिकारी से भी बात की है। उनकी तरफ से विश्वास दिलाया गया है कि मामले की जांच कराई जाएगी, ताकि सच्चाई उजागर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें