फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को सुनने, बोलने की समस्या पर जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। सेना की 255 ब्रिगेड यूनिट द्वारा सरपंच अंबारां रेवती शर्मा के अनुरोध पर मिडिल स्कूल में बच्चों व ग्रामीणों के लिए चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में बच्चों में बोलने तथा सुनने में आने वाली समस्याओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शब्दों के उच्चारण, बोलने, सुनने में समस्या तथा कान की विभिन प्रकार की समस्याओं पर भी जानकारी दी गई। मौके पर बच्चों की माताओं को इन समस्याओं को दूर करने के गुर भी सिखाए गए। डॉ. नेहा तिवारी ने कहा कि फोन के लगातार इस्तेमाल से कानों को नुकसान होता है। उच्च ध्वनि में फोन, डीजे आदि से कान के पर्दे क्षतिग्रस्त होते हैं। अगर किसी बच्चे को पांच साल की आयु के बाद भी सही से बोलने में समस्या आती है तो तुरंत डॉ. की सलाह लें। कार्यक्रम में नायब सरपंच अली जवान, पंडित परमानंद, चगर सिंह, जयपाल सिंह, धर्मपाल, छनकार सिंह तथा अन्य शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें