सेना के बकरवाल सामूदाय के लोगों को दी स्र्ख़सत पार्टी
ज्यौड़ियां। सेना के कालीधार ब्रिगेड की तरफ से हमारी प्रेरण आप का साथ, सहयोग और विश्वास के तहत रविवार को एक कार्यक्रम किया गया। इसमें बक्करवाल समुदाय के लोगों को पार्टी दी। सेना की बट्टल बटालियन ने उन्हें भोजन कराया गया और उपहार भी दिए।
इस दौरान बक्करवाल लोगों के चेहरों पर खुशी का दिखाई दी। सेना के अनुसार यह परिवार सर्दी में क्षेत्र में आते हैं और गर्मी शुरू होते ही कश्मीर की तरफ चले जाते हैं। अब गर्मी शुरू हो रही है। यह परिवार अब क्षेत्र से जाने की तैयारी कर रहे हैं। सर्दी में जो समय इन लोगों ने यहां बिताया है उस दौरान इन्होंने सेना का पूरा सहयोग किया है। इसको लेकर सेना की तरफ से डोरी डगेर गांव में सभी परिवारों को रुखसत पार्टी दी गई, जिसमें बच्चों, बुजुर्ग और महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर मोहम्मद अफगर, मोहम्मद गुलाम हुसैन, हुसैन मुजबल, मोहम्मद रफीक अहमद, मोहम्मद आरिफ खान आदि ने सेना के कालीधर ब्रिगेड का आभार जताया। संवाद