फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने छात्रों को सशस्त्र बल में शामिल होने के लिए किया मार्गदर्शन

विज्ञापन
सेना की बटटल बटालियन की तरफ से ज्यौड़ियां में हुए कार्यक्रम में उपस्थित सैन्य अफसर व अन्य।
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। सेना ने खौड़ की खड़ाहबली के मिडिल स्कूल बट्टल, हायर सेकेंडरी स्कूल ढखर, जोगवां,डोरी डगेर, खडाहबली सहित अन्य स्कूलों में रविवार को कार्यक्रम कर छात्रों से बातचीत की। इस दौरान उन्हें सशस्त्र बल में शामिल होने के लिए मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

सेना के अधिकारियों ने कोचिंग और सहायता के तौर-तरीकों पर भी चर्चा की। बातचीत में 23 प्रधानाचार्य ने भाग लिया। कार्यक्रम को क्षेत्र के लोगों ने सराहा। सेना की इस पहल से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। स्थानीय निवासी और छात्रों के परिजन यशपाल शर्मा, कुलदीप राज तथा भोला राम ने बताया कि हम लोग सेना के आभारी हैं। क्योंकि सेना सीमा पर तैनात रहने के साथ-साथ हम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में मदद करती आ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें