फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेयूः विचार गोष्ठी में आएंगी बड़ी बड़ी हस्तियां

Mon, 27 Oct 2014 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी के ला स्कूल की ओर से बुधवार से दो दिवसीय विचार -गोष्ठी का आयोजन हो रहा है। सत्याग्रह, अनुशासन एवं गांधी विषय पर यह विचार गोष्ठी यूनिवर्सिटी के ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह सभागार में आयोजित होगी।
विज्ञापन


गोष्ठी के मुख्य अतिथि के रूप में देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवं चेयरपर्सन राष्ट्रीय मानवाधिकार जस्टिस केजी बालाक़ृष्णन मौजूद रहेंगे। जबकि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज सिरीयक जोसफ विशेष अतिथि होंगे।

इसके अलावा जाने माने लेखक एवं विचारक इस विचार गोष्ठी में सम्मिलित होकर सत्याग्रह, अनुशासन एवं गांधी विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। गोष्ठी का उद्घाटन कल सुबह साढे़ दस बजे होगा। गौरतलब है कि इस विचार गोष्ठी की तैयारियां पहले से ही जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें