फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर ही स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। केंद्रीय सूक्ष्म लघु व मध्यम उद्यम राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार देश की महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के पक्ष में है। पढ़ी लिखी ग्रामीण महिलाओं को अपने घर पर ही रोजगार के अवसर मिल सके इसके लिए कई प्रकार के प्रयास जारी है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने धनुआ पौनी में पहुंचे जहां पर उन्होंने एक प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस दौरान महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप नारी की पहचान क्लस्टर स्तरीय फेडरेशन की तरफ से बनाए गए सामान को देखा। राज्यमंत्री ने तारीफ करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामान के निर्माण से ही ग्रामीण क्षेत्र की पहचान होती है। छाबड़ी बिन्ना की सराहना करते हुए इस की उच्च स्तर पर मार्केटिंग करने को कहा। मौके पर डीडीसी रीता शर्मा, डीडीसी केवल कृष्ण शर्मा, बीडीसी पवन कुमार शर्मा, डीसी चरणदीप सिंह, एसएसपी शैलेंदर सिंह मौजूद रहे। डीडीसी केवल कृष्ण शर्मा ने प्राइमरी हेल्थ सेंटर पौनी को अपग्रेड कर सब जिला अस्पताल बनाने, क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने, कटड़ा से रनसू तक फोरवे सड़क बनाने, पौनी को सब डिवीजन का दर्जा देने और नियाबत रनसू को अपग्रेड करने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें