फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 15 दिन में 6.61 लाख लोगों ने की स्व-गणना, सर्वाधिक पुलवामा में 64723 और श्रीनगर में 63261

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जनगणना 2027 के तहत जम्मू-कश्मीर में 17 मई से शुरू हुई स्व-गणना का लोगों ने जमकर लाभ उठाया है। 15 दिन के दरम्यान 6.6 लाख लोगों ने ऑनलाइन अपना डेटा फीड किया है। अब 01 जून से शुरू हो रहे आवास गणना के दौरान घर-घर पहुंचने वाले जनगणनाकर्मी उनके डेटा को अप्रूव करेंगे।
विज्ञापन

शुरुआती दौर में पहले पायदान पर कायम रहा कुलगाम तीसरे स्थान पर पहुंच गया। यहां पर कुल 62105 लोगों ने डेटा फीड किया है। पहले नंबर पर कश्मीर संभाग का ही पुलवामा है। यहां 64723 लोगों ने स्व-गणना की है। दूसरे स्थान पर जम्मू है। यहां 63261 लोगों ने ऑनलाइन ब्यौरा दिया है।
प्रदेश में 17 मई को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्व-गणना कर अभियान का शुभारंभ किया था। 31 मई तक चले अभियान की सफलता के लिए जनगणना विभाग ने जी-जान लगा दिया था। नतीजा सुखद रहा और महज 15 दिन में प्रदेश के सभी 20 जिलों में 661277 लोगों ने अपने बारे में ऑनलाइन जानकारी जनगणना पोर्टल पर दर्ज किया।
विज्ञापन

-
सबसे पीछे बांदीपोरा, श्रीनगर भी पिछड़ा रहा
प्रदेश के बीस जिलों में बांदीपोरा 7665 लोगों के साथ सबसे पीछे है। अन्य जिलों के आंकड़ों पर नजर डालें तो अनंतनाग में 21088, बारामुला में 34414, बडगाम में 11983, डोडा में 51612, गांदरबल में 10547, कठुआ में 32492, किश्तवाड़ में 55833, कुपवाड़ा में 17436, पुंछ में 38290, राजोरी में 60525, रामबन में 21168, रियासी में 10150, सांबा में 10933, शोपियां में 13789, श्रीनगर में 22562 और उधमपुर में 50701 लोगों ने स्व-गणना की।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें