फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनेंगे शिक्षक: उच्च शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य नियुक्त करने के लिए इतिहास व अन्य विषय की चयन सूची जारी

Sun, 24 Sep 2023 03:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आयोग ने अभी इतिहास, पंजाबी,अर्थशास्त्र की चयन सूची आयोग की ओर से जारी कर दी गई है। यह सूची जेके पीएससी अब उच्च शिक्षा विभाग के पास भेजेगा। विभाग सहायक आचार्यों की नियुक्ति करेगा। 
विज्ञापन
शिक्षक - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च शिक्षा विभाग में सहायक आचार्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया तेजी से चली है। 420 से अधिक खाली पद भरने के लिए जेके पीएससी सहयाक आचार्यों की परीक्षा और साक्षात्कार करवा रहा है। साक्षात्कार के एक घंटे के बाद चयन सूची भी जारी की जा रही है। ताकि अभ्यर्थियों को अधिक इंतजार न करना पड़े। जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग ने बीते महीने कई विषयों की परीक्षा ली थी। 

विज्ञापन


परीक्षा परिणाम जारी करने के कुछ दिनों बाद साक्षात्कार का आयोजन किया गया था। फिलहाल आयोग ने अभी इतिहास, पंजाबी,अर्थशास्त्र की चयन सूची आयोग की ओर से जारी कर दी गई है। यह सूची जेके पीएससी अब उच्च शिक्षा विभाग के पास भेजेगा। विभाग सहायक आचार्यों की नियुक्ति करेगा। 

इसके अलावा एंथ्रोपॉलोजी, सांख्यिकी, जीव विज्ञान, बॉयोकैमिस्ट्री, वनस्पति विज्ञान का साक्षात्कार शेड्यूल भी जेके पीएससी ने जारी कर दिया है। जिन विषय का परीक्षा परिणाम जारी हुआ है। अब 25 सितंबर से उनके साक्षात्कार लिए जाएंगे। दर्शनशास्त्र समेत अन्य विषयों की निर्धारित तारीख पर साढ़े 9 बजे साक्षात्कार शुरू होगा।साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने मूल दस्तावेज भी साथ लेकर जाएं। इस दौरान उनके दस्तावेजों को देखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें