फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस के चलते बढ़ी सुरक्षा, खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय

Sun, 05 Aug 2018 08:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रियासत में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जम्मू शहर में इस बार सुरक्षा बलों की चार अतिरिक्त टुकड़ियों को तैनात किया गया है। खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हैं। रियासत में मुख्य समारोह श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में जम्मू में मिनी स्टेडियम परेड में होगा। परेड इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

 
सुरक्षा विंग का रोजाना मेटल डिटेक्टर से मैदान की जांच कर रहा है। एसओजी और पुलिस अधिकारी भी रोजाना निरीक्षण कर रहे हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस और अधिकारियों ने परेड के आसपास की गलियों की छानबीन की है। संवेदनशील क्षेत्रों को खंगाला है। गुज्जर नगर, खटीकां तालाब क्षेत्र पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। होटलों के रिकार्ड भी खंगाले गए हैं। बस स्टैंड क्षेत्र की भी तलाशी ली गई। 

ज्यूल चौक, गुम्मट क्षेत्र के होटलों में रोजाना रिकार्ड की जांच की जा रही है। होटल मालिकों को कहा गया है कि वह किसी भी संदिग्ध की मूवमेंट की सूचना को पुलिस के साथ शेयर करें। एसएसपी जम्मू विवेक गुप्ता के अनुसार स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया है। सुरक्षा के प्रबंध चाक चौबंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें