फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सेना ने मिस्टेकन आइडेंटिटी के चलते चलाईं गोली, एक की मौत, एक घायल

Sun, 05 Aug 2018 06:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार तड़के सेना ने दो व्यक्तियों को संदिग्ध देखते हुए गोली मार दिया। इस दौरान एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुसरे व्यक्ति को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आर्मी सूत्रों की माने तो दोनों व्यक्तियों को तड़के संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए ललकारा गया तो उन्होंने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमे जवाबी कार्रवाई की गई तो एक की मौत हो गई। रामबन पुलिस ने इस मिस्टेकन आइडेंटी की वजह से गोलियां चलाने का मामला बताया है। इस मामले में सेना के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


यह पूरी घटना रविवार तड़के 4 बजे की है। रामबन जिले के गूल में धर्मकुंड थाना क्षेत्र के सुंबर क्षेत्र के अपर कोली गांव में 58आरआर के जवानों ने संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए जवाबी कार्रवाई की। कार्रवाई में मोहम्मद रफी (27) पुत्र मोहम्मद शफी निवासी कांथा डुकसर डलवा गूल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शकील अहमद (22) पुत्र मोहम्मद युसुफ शेख डलवा गूल घायल हो गया। घायल शकील अहमद ने पुलिस को बताया कि वह और मारा गया रफी मवेशियों का कारोबार करते हैं। सुबह साढ़े चार बजे जगने के बाद वह अपने मवेशियों को घास डालने के लिए बाहर गए। इसी बीच गोलियां चलने लगी। गोली लगने से रफी की मौत हो गई और वह घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष 
तडके हुई घटना के बाद ही स्थानीय लोगों और पुलिस का जमावड़ा घटनास्थल पर लग गया था। जिसके बाद से ही लोगों का सेना के प्रति काफी रोष सामने आया। पुलिस ने घटना के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए रामबन जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने सेना के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई और जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें