फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपथ पर योग, दिनभर कड़े पहरे में रही सरहद

Sun, 21 Jun 2015 12:09 PM IST
अजय मीनिया/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ रविवार को दिल्ली के राजपथ पर हजारों लोग योग करेंगे, तो दूसरी तरफ शनिवार को सरहद सील रखी गई। योग दिवस पर आतंकी हमले की आशंकाओं के बीच सीमा पार से कोई घुसपैठ न हो, इसलिए सुरक्षा कड़ी की गई।
विज्ञापन


दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच शनिवार को दिनभर एलओसी पर जवानों ने गश्त चलाते हुए फारवर्ड पोस्टों पर पैनी नजर रखी। कुपवाड़ा जिले में घुसपैठ की कोशिश भी हुई, लेकिन भारतीय जवानों ने इसे विफल कर दिया। सेना की ओर से अपने तकनीकी ढांचे को भी हाई अलर्ट पर रखा गया, ताकि किसी भी मूवमेंट का पता चल सके।

सुरक्षा एजेंसियों के पास इनपुट पहुंचे थे कि दिल्ली में आयोजित योग दिवस को आतंकी निशाना बना सकते हैं। इसके लिए आतंकी घुसपैठ करने के लिए प्लान तैयार कर रहे हैं। इस आशंका को देखते हुए शनिवार को दिनभर सरहद पर सेना ने कड़ा पहरा दिया। एलओसी के पास सेना ने दिनभर गश्त चलाई।
विज्ञापन


सेना के जवानों की अतिरिक्त कंपनियों ने दिनभर पेट्रोलिंग की, ताकि घुसपैठ को रोका जा सके। एलओसी के पास अतिरिक्त नाके लगाकर हर आने-जाने वाले की जांच की गई। सेना को इनपुट मिले थे कि नौशेरा, कुपवाड़ा, बारामुला की एलओसी पर आतंकियों ने रेकी की थी।

यहां से घुसपैठ होगी। ऐसा हुआ भी और शनिवार को कुपवाड़ा में आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की भी। इसके अलावा सेना ने राजोरी, पुंछ की एलओसी पर भी कड़ा पहरा रखा। रविवार को भी एलओसी पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। दिल्ली में रविवार को राजपथ पर हजारों लोगों ने एक साथ योग करना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें