सांबा हाईवे पर पुलिस की ओर से की जा रही जांच
- फोटो : SAMBA
सांबा। गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा बलों के साथ पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पाकिस्तान की ओर से मिल रही इनपुट की गणतंत्र दिवस पर आतंकी भारत-पाकिस्तान सीमा से घुसपैठ करने की फिराक में हैं। इसको लेकर सुरक्षा बलों के साथ पुलिस ने भी हाईवे पर नाके लगाकर आने जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।
सेना, सीआरपीएफ और पुलिस एसओजी के जवानों की ओर से सीमावर्ती क्षेत्र में बहने वाले नदी नालों को पूरी तरह से खंगाला जा रहा है। पुलिस ने हाईवे पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। जिले के घगवाल में पुलिस थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने पुलिस जवानों के साथ हाईवे पर गुजरने वाले वाहनों की जांच की। इसके साथ कोविड-19 के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।