फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक व लोगों की सुरक्षा के लिए लगाई गई पेट्रोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
कस्वा में गस्त करती पुलिस की गश्त पार्टी।
विज्ञापन
अरनिया। कस्बे में दिन दहाड़े तेजधार हथियारों के बल पर पेट्रोल कर्मी से हुई लाखों की लूट के बाद पुलिस ने कस्बे में गश्ती दलों को तैनात किया है। पुलिस की टीमों ने क्षेत्र में चौकसी बरतना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को अरनिया स्थित पेट्रोल पंप कर्मी से हुई 2.31 लाख रुपये की लूट के खुलासे के बाद यहां लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं कस्बे के बैंकों की सुरक्षा को लेकर भी अहम कदम माना जा रहा। सोनू पंडित, नरेश कुमार, कमल कुमार, जगदीश राज व गुरदीप सिंह आदि क्षेत्र निवासियों ने पुलिस द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि लूट की वारदात के बाद यह बहुत ही जरूरी हो गया था। इससे न केवल स्थानीय लोग अपने आपको असुरक्षित मान रहे थे बल्कि कस्बे के बैंकों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे थे।
थाना प्रभारी तिलक राज का कहना है कि हालातों के मद्देनजर कस्बे में दिन के समय गश्ती दल तैनात किए गए हैं। जो तीन हिस्सों में पूरे कस्बे को अपनी नजर में रखेंगे। हर आने जाने वाले व संदिग्धों पर नजरें रखी जाएगी, ताकि फिर ऐसी वारदात न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें