फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन की गतिविधियों से सुरक्षा बलों ने बढ़ाई चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले में गत एक सप्ताह से पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की घुसपैठ के आधा दर्जन से अधिक प्रयास किए गए हैं। इसको लेकर जिले में सुरक्षा बलों ने सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार एक सुरक्षा एजेंसी ने गत दिनों इनपुट दिए कि तीन आतंकी घुसपैठ कर चुके हैं। उनके पास आईइडी भी है। क्षेत्र में काम कर रही सुरक्षा एजेंसियों के पास भी इनपुट मिले। हालांकि इसकी पुष्टी किसी ने नहीं की। गत एक सप्ताह के दौरान सांबा जिले के सीमावर्ती गांव सदोह, रिगाल, चलेआरी, घगवाल, जतवाल, रेई में आईटीबीपी शिविर के ऊपर पाकिस्तानी ड्रोन के मंडराने व जतवाल में तीन संदिग्ध सेना की वर्दी में देखे जाने पर सुरक्षा एजेंसी की इनुपट पर सुरक्षा बल गौर कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि बार-बार पाकिस्तानी ड्रोन की घगवाल क्षेत्र में मंडराना व सेना की वर्दी में तीन लोगों के देखे जाने से क्षेत्र में किसी घटना को अंदेशा दिए जाने को नकारा नहीं जा सकता है। स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तान की ओर से किसी वारदात को अंजाम देने की पहले भी इनुपट आ रही हैं। हालांकि सेना, पुलिस व एसओजी के जवानों ने सीमावर्ती क्षेत्रों व घगवाल, जतवाल व सांदी क्षेत्रों में तलाशी अभियान भी चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें