श्रीनगर। कश्मीर घाटी में टारगेट किलिंग की घटनाओं के बाद पुलिस ने बाइक चलाने वालों पर सख्ती कर दी है। खासकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे से पहले जांच नाकों पर बाइक चालकों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। हाल ही में हुए ज्यादातर हमलों में शामिल हमलावर बाइक से आए थे।
जम्मू-कश्मीर पुलिस सीआरपीएफ के साथ संयुक्त नाके लगाकर कड़ी पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगाें के अनुसार नब्बे के दशक की तरह एक एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। पुरुषों के साथ महिलाओं को भी बिना जांच और पूछताछ के नहीं जाने दिया जा रहा। बाइक सवार के पास दस्तावेज पूर न होने पर बाइक की जब्त की जा रही है। बाइक के मालिकों से कहा जा रहा है कि वे अपना वाहन 27 अक्तूबर को आकर ले जाएं। इस पर पुलिस का कोई भी अधिकारी खुलकर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहा है। बाइकर्स इस सख्ती से खासे परेशान हैं। लोगाें का कहना है कि इस तरह की सख्ती से लोगाें को परेशान किया जा रहा है।