जम्मू। कश्मीर में लोगों के हितों की सरकार रक्षा करे। यह मांग पूर्व मंत्री खेमलता वाखलू, हाजी निसार अली और गांदरबल जिले के अलग-अलग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल ने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से राजभवन में मुलाकात कर की।
वाखलू ने एलजी को पुस्तक-ए कश्मीरी सेंचुरी भेंट कीं। उन्होंने युवा जुड़ाव को बढ़ावा देने और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय रूप से योगदान देने के अवसर प्रदान करने को कहा।
सिन्हा ने कश्मीरी जीवन के सामाजिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर किताब लिखने के लिए वाखलू को बधाई दी। इस दौरान गांदरबल में योजनाओं को समय पर काम पूरा करने, सड़कों और जंगलों से अतिक्रमण हटाने, कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय में बुनियादी ढांचे का विकास, पहाड़ी भाषी लोगों को एसटी का दर्जा देने की मांग भी रखी गई।