फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी घुसपैठ और चीन की हिमाकत के बाद प्रशासन हुआ सतर्क, मां वैष्णो देवी भवन में सुरक्षा चाक चौबंद

Sun, 21 Jun 2020 02:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
वैष्णो देवी भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच आतंकी घुसपैठ, पाकिस्तानी सेना की ओर से संघर्षविराम के उल्लंघन और गलवां में चीन की हिमाकत के बाद विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मां वैष्णो देवी भवन सहित धर्मनगरी में सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमों का गठन किया गया है, जो कस्बे सहित आसपास के गांवों और त्रिकुटा व देवा माई के जंगलों में निरंतर गश्त कर रहे हैं।

विज्ञापन


मां वैष्णो देवी के भवन के साथ धर्मनगरी व आसपास के क्षेत्रों में पूरी तरह से शांति बनी रहे, इसके लिए एसएसपी रियासी रश्मि वजीर के निर्देशों पर एसपी कटड़ा अमित भसीन तथा एसडीपीओ कुलजीत सिंह के नेतृत्व में एसएचओ कटड़ा सुनील शर्मा  के नेतृत्व में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है, जो निरंतर गश्त जारी रखे हैं।

व्यापारिक प्रतिष्ठान काफी हद तक खुल चुके हैं। लेकिन धार्मिक स्थल अभी बंद रहने के चलते श्रद्धालु घरों में ही पूजा-अर्चना कर पा रहे हैं। मां वैष्णो देवी यात्रा भी बंद है। यात्रा बंद रहने से धर्मनगरी का अधिकतर व्यापार भी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


इस बीच पाकिस्तान द्वारा सीमा पर की जा रही गोलीबारी और चीन द्वारा की जारी हिमाकत के चलते पूरी सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस व सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें नजर बनाएं हुए हैं। प्रत्येक टीम में करीब 15 जवान सीआरपीएफ़ 06 बटालियन के और पुलिस के जवान शामिल हैं।

 एसपी कटड़ा व एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस व सीआरपीएफ़ सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने में जुटी है। कोरोना महामारी को लेकर भी गांवों में जाकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। साथ ही गांवों में स्थापित विलेज डिफेंस कमेटी के सदस्यों से संपर्क बनाए हुए हैं, ताकि वैष्णो देवी भवन के साथ ही धर्मनगरी में शांति बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें