फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर, 24 घंटे में चार का सफाया

Sun, 21 Jun 2020 08:40 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं। मुठभेड़ को लेकर कोई अफवाह न फैले इसके मद्देनजर इलाके में इंटरनेट सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन


इस ऑपरेशन को सीआरपीएफ(क्विक एक्शन टीम), सीआरपीएफ की 115वीं व 28वीं बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अंजाम दिया। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त की जा रही है साथ ही इलाके में अभी तलाशी अभियान चल रहा है।

यह भी पढ़ेंः माह-ए-रमजान में हुए आतंकी हमले में खाली पेट शहीद हुए थे देश के दो लाल, शकूर को मारकर पूरा हुआ बदला
विज्ञापन



बता दें कि श्रीनगर के जुमिनार पुलिस स्टेशन इलाके के मोहल्ला पोजवालपोरा में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


इसी दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को निशाना बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और तीन आतंकियों को मार गिराया। 24 घंटे में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को सफाया किया है। इससे पहले शनिवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें