फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुद हमले के बाद हाईवे पर सुरक्षा कड़ी

Tue, 14 Jun 2016 07:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कश्मीर से लेकर जम्मू हाईवे तक सुरक्षा बलों के लिए चुनौतियां बढ़ गईं हैं। अनंतनाग में पुलिस पर आतंकी हमलों के बाद कुद में भी आतंकी हमले से लखनपुर से लेकर कश्मीर तक हाईवे की सुरक्षा को चौकस कर दिया गया है। 
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से आतंकी गतिविधियां बढ़ गई हैं। अनंतनाग जिले में सबसे अधिक आतंकी हमले हुए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस पर आतंकियों ने अनंतनाग में ही तीन बड़े हमले किए। जुलाई महीने में श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान हाईवे की सुरक्षा पर पुनर्विचार किया जा रहा है। 

आतंकियों की बढ़ती गतिविधियां सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बन गई है। सुरक्षा बलों ने हाईवे की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। कटड़ा के दोमेल क्षेत्र में मिले बैग से भी सनसनी मची हुई है। कटड़ा के अलावा हाईवे पर स्थित प्रमुख स्थलों पर भी चौकसी बरती जा रही है। 
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर पुलिस ने भी अपनी चौकियों को सतर्क कर दिया है। थाने और पुलिस चौकियाें के बाहर भी बंदूकधारी जवानों को तैनात किया गया है। श्रीनगर से लेकर लखनपुर तक 47 पुलिस थानों को चौकस किया गया है। नाके बढ़ा दिए और घाटी से आने जाने वाली गाड़ियाें का सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

इस अभियान के तहत यात्रियों के सामान की भी तलाशी ली जा रही है। सीमा पर चौकसी के कारण पहले से मौजूद आतंकियों और ओवर ग्राउंड वर्करों को लक्ष्य दिया जा रहा है। आतंकी बड़ी साजिश की तैयारी में जुटे हैं। 

आईजी जम्मू दानिश राणा का दावा है कि आतंकियों की सघन तलाश की जा रही है। नाकों को अलर्ट किया गया है। रात और दिन के समय भी चौकसी बरती जा रही है। किसी भी क्षेेत्र से मिल रही सूचना को गंभीरता से लेकर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें