फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलगाववादियों का धरना प्रदर्शन विफल करने के लिए श्रीनगर में बढ़ाई गई सुरक्षा

Tue, 23 Oct 2018 01:44 PM IST
भाषा, श्रीनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर के लाल चौक पर अलगाववादियों के धरना प्रदर्शन को विफल करने के लिए अधिकारियों ने शहर के कुछ हिस्सों में पाबंदिया लगा दी। जिसके बाद मंगलवार को लगातार दूसरे दिन यहां सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। अलगाववादियों ने रविवार को कुलगाम जिले में मुठभेड़ स्थल पर हुए विस्फोट में सात लोगों की मौत के खिलाफ विरोध जाहिर करने के लिए धरना प्रदर्शन की योजना बनाई है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि लाल चौक के ऐतिहासिक घंटाघर तक जाने वाले सारे रास्तों को सील कर दिया गया है और अलगाववादियों के वहां पहुंचने की किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के कर्मियों की तैनाती की गई है। 

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी के कई हिस्सों में दुकानें, निजी कार्यालय और अन्य कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रहे जबकि सार्वजनिक यातायात के साधन सड़कों से नदारद रहे। अलगाववादियों ने मंगलवार को हड़ताल नहीं बुलाई लेकिन अधिकारियों ने सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रखे एवं परीक्षाएं स्थगित कर दी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मुठभेड़ स्थल पर आम नागरिकों की मौत

सोमवार को जहां बंद देखने को मिला वहीं दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के लारू इलाके में मुठभेड़ स्थल पर आम नागरिकों की मौत को लेकर अलगाववादियों ने लाल चौक पर धरना प्रदर्शन का आह्वान किया। 

अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारुक और मोहम्मद यासिन मलिक ने संयुक्त प्रतिरोध नेतृत्व (जेआरएल) के बैनर तले इस विरोध कार्यक्रम की घोषणा की।

मीरवाइज और गिलानी को नजरबंद रखा गया है। रविवार को कुलगाम मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए थे जबकि गोलीबारी के बाद हुए विस्फोट में सात आम नागरिकों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें